1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में हिंदुस्तानी भाऊ ने ली मज़ेदार एंट्री, सलमान खान ने संजय दत्त को किया फोन, देखें प्रोमो

Bigg Boss 13: वीकेंड का वार में हिंदुस्तानी भाऊ ने ली मज़ेदार एंट्री, सलमान खान ने संजय दत्त को किया फोन, देखें प्रोमो

 Published : Nov 02, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 05:07 pm IST

इस हफ्ते वीकेंड का वार में घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। खबरों की मानें तो 6 नए सदस्य घर में दाखिल होंगे।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar with Salman Khan- India TV Hindi
बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में हिंदुस्तानी भाऊ की धमाकेदार एंट्री

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में इस हफ्ते वीकेंड का वार में पहला फिनाले होने जा रहा है, जिसमें घर के तीन सदस्य बाहर आएंगे और 6 वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी। इनमें हिंदुस्तानी भाऊ का नाम भी शामिल है। बता दें कि भाऊ संजय दत्त के बहुत बड़े फैन हैं और लुक भी में उनको कॉपी करते हैं।

कलर्स ने ट्विटर हैंडल पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ धमाकेदार एंट्री लेते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने उनके साथ खूब हंसी-मजाक किया। फिर संजय दत्त को कॉल भी कर दिया। 

Bigg Boss 13: 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली ज़रीवाला का बड़ा खुलासा, सिद्धार्थ शुक्ला कर चुकी हैं डेट

सलमान खान संजू बाबा को फोन करते हैं और हिंदुस्तानी भाऊ से बात कराते हैं। संजय दत्त पूछते हैं कि अगर वो घर के कैप्टन बने तो कौन-सी ड्यूटी करेंगे। इस पर हिंदुस्तानी भाऊ जवाब देते हैं कि वो कैप्टन बनने के बाद कुछ भी कर लेंगे। ये जवाब सुन सभी की हंसी छूट जाती है। 

आयुष्मान खुराना, काजोल, करण जौहर और अनुष्का शर्मा सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शाहरुख खान को किया बर्थ डे विश

खबरों की मानें तो हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा शेफाली ज़रीवाला, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, अरहान खान और हिमांशी खुराना बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री करेंगे।   

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन