1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: BB 7 की विनर गौहर खान संग 'दिलबर' गाने पर डांस करेंगे सलमान खान

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: BB 7 की विनर गौहर खान संग 'दिलबर' गाने पर डांस करेंगे सलमान खान

 Published : Nov 01, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 04:35 pm IST

इस हफ्ते शो में शेफाली ज़रीवाला, तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं।

Salman Khan and Gauhar Khan- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' वीकेंड का वार में सलमान खान संग गौहर खान स्टेज शेयर करेंगी

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' फिनाले के मिड सीजन में है। घर के कुछ सदस्य बाहर होंगे तो जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है, जिसके बाद खूब सारे धमाके होंगे। खबरों की मानें तो इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान खूब सारे ट्विस्ट लेकर आएंगे। वहीं, बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान भी सलमान संग स्टेज शेयर करेंगी।

The Khabri ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है कि बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान वीकेंड का वार में आएंगी और सलमान खान संग 'दिलबर' गाने पर डांस भी करेंगी।

शाहरुख खान फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आएंगे नजर!

The Khabri की मानें तो गौहर खान की परफॉर्मेंस के बाद शेफाली जरीवाला और खेसाली लाल यादव भी धमाकेदार डांस करेंगे।

बता दें कि इस हफ्ते शो में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसाली लाल यादव, राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला और 'कांटा लगा' गाने से फेमस हुईं शेफाली जरीवाला घर में दाखिल होंगे।

Frozen 2: प्रियंका चोपड़ा ने कहा- अब क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं! वायरल हो रहा है वीडियो

दूसरी तरफ घर में होम डिलीवरी टास्क हुआ, जिसमें पारस छाबड़ा जीत गए। उन्होंने माहिरा शर्मा के साथ टिकट टू फिनाले में जाने का फैसला किया। पारस और माहिरा टिकट टू फिनाले जीतने वाले इस सीजन के पहले दो सदस्य हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन