1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Frozen 2: प्रियंका चोपड़ा ने कहा- अब क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं! वायरल हो रहा है वीडियो

Frozen 2: प्रियंका चोपड़ा ने कहा- अब क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं! वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : Nov 01, 2019 04:05 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 04:13 pm IST

'फ्रोजन 2' में 'चोपड़ा सिस्टर्स' पहली बार साथ में काम करेंगी। प्रियंका के साथ परिणीति भी इस मूवी के कैरेक्टर्स को अपनी आवाज़ देंगी।

Priyanka Chopra in Frozen 2- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने 'फ्रोजन 2' का वीडियो शेयर किया है

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रही हैं कि लड़कियों को क्वीन बनने के लिए अब किंग की जरूरत नहीं है। अब वो अपना रास्ता खुद बनाती हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

दरअसल, प्रियंका का ये वीडियो डिज्नी की अपकमिंग मूवी 'फ्रोजन 2' का है। इसमें उन्होंने फिल्म की लीड कैरेक्टर 'एल्सा' और 'आना' से इंट्रोड्यूस कराया है। बता दें कि प्रियंका और परिणीति 'एल्सा' और 'आना' की आवाज की हिंदी डबिंग करेंगी। 'फ्रोजन 2' 22 नवंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें 'चोपड़ा सिस्टर्स' पहली बार साथ काम करती दिखाई देंगी।

सलमान खान ने दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ संग शुरू की 'राधे' की शूटिंग

प्रियंका ने वीडियो में कहा है, 'कहते हैं कि लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल है... बिल्कुल सच कहा है... क्योंकि जितना लोगों ने हमें समझा है, हम उससे बहुत आगे निकल चुके हैं। हम अपनी स्टोरी खुद लिखते हैं... जमाना बदल रहा है और कहानी भी...।'

शाहरुख खान फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आएंगे नजर!

गौरतलब है कि प्रियंका हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' मूवी में नज़र आई थीं। इसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन