1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए ये नियम करते हैं फॉलो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए ये नियम करते हैं फॉलो

 Published : Nov 01, 2019 07:26 am IST,  Updated : Nov 01, 2019 07:31 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महीने शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का राज बताया है।

priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की खुशहाल शादी के राज Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 1 साल होने जा रहा है। बीते साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज आए दिन शेयर करते रहते हैं। प्रियंका-निक काम में बिजी रहने के बावजूद एक-दूसरे के लिए समय निकाल लेते हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक क्विज में अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का राज बताया है।

प्रियंका से क्विज में उनकी शादीशुदा जिदंगी के बारे में पूछा गया था। कैसे काम में बिजी रहने के बावजूद आपका रिश्ता मजबूत है। इस पर प्रियंका ने बताया- वह और निक एक नियम का पालन करते हैं जो उनके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह नियम है कि 2-3 हफ्तों से ज्यादा वह एक-दूसरे को देखे बिना नहीं रहेंगे।

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' के गाने 'Don't Be Shy' पर अर्जुन कपूर, वरुण धवन और अपारशक्ति खुराना ने थिरकाए कदम, देखें वीडियो

प्रियंका ने बताया- हम दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो हम पूरे समय वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। दूसरे इंसान को अपनी जिदंगी में शामिल करने के लिए यह बहुत जरुरी है और हम यह करते हैं। 

प्रियंका ने कहा- पर्सनल लाइफ होने भी बेहद जरुरी होता है यह आपको एक अच्छे इंसान बनाने के साथ एक-दूसरे को जानने में मदद करता है। प्रियंका ने कहा- आज के समय में आप ज्यादातर काम करने वाले कपल देखते हैं। लोग अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए खुद पर दवाब डालते हैं लेकिन यह काम नहीं करता है। मगर मैं बहुत ज्यादा प्रेशर लूंगी तो यह गलत होगा। आपका रिश्ता तभी बेहतर हो सकता है जब आप यह करना चाहते हैं।​

टाइगर श्राफ, बहन कृष्णा संग जिम लॉन्च करने पहुंचे बरेली, गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के पिता भीड़ संभालते दिखें

प्रियंका ने शादी की सालगिरह का प्लान बताते हुए कहा- निक सब कुछ प्लान कर रहे हैं मैं बस वह दिन उनके साथ एंजॉय करने वाली हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आईं थी। प्रियंका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन