1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आंएगी प्रियंका चोपड़ा!

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आंएगी प्रियंका चोपड़ा!

 Published : Oct 31, 2019 07:23 am IST,  Updated : Oct 31, 2019 07:25 am IST

प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Priyanka Chopra romance with ranveer singh- India TV Hindi
Priyanka Chopra romance with ranveer singh Image Source : INSTAGRAM

हर साल दिवाली के मौके पर कई फिल्में रिलीज होती हैं। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली भी दिवाली 2021 में धमाका करने वाले हैं। उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'बैजू बावरा' होने वाली है। यह फिल्म एक आर्टिस्ट के बदले की कहानी है।

रिपोर्टस् के मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। दोनों साथ में 'गोलियों की रासलीला-राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम कर चुके हैं। अब फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबित फिल्म में रणवीर के अपोजित प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। 'बैजू बावरा' में दोनों रोमांस करते नजर आएंगे।

हालांकि अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अगर यह खबर सही है तो रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की साथ में चौथी फिल्म होगी। दोनों 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन