A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: इस वजह से निक्की तंबोली पर भड़के यूजर्स, राहुल वैद्य का किया सपोर्ट

Bigg Boss 14: इस वजह से निक्की तंबोली पर भड़के यूजर्स, राहुल वैद्य का किया सपोर्ट

घर के अंदर एक टास्क हुआ, जिसमें ऑक्सीजन मास्क के लिए राहुल और निक्की के बीच टकराव हुआ।

Bigg Boss 14- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @COLORSTV राहुल वैद्य और निक्की तंबोली 

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में खूब धमाल मचा हुआ है। पिछले हफ्ते राहुल वैद्य और जैस्मीन भसीन के बीच जमकर लड़ाई हुई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राहुल का साथ दिया और जैस्मीन को जमकर लताड़ लगाई। अब राहुल एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार जैस्मीन नहीं, बल्कि निक्की तंबोली की वजह से। दिलचस्प बात ये है कि एक बार फिर लोगों ने राहुल का साथ दिया है और निक्की को खूब खरीखोटी सुनाई है। 

दरअसल, घर के अंदर एक टास्क हुआ, जिसमें ऑक्सीजन मास्क के लिए राहुल और निक्की के बीच टकराव हुआ। इस दौरान साउथ एक्ट्रेस निक्की ने खुद का बचाव करने के लिए मास्क को अपनी पैंट्स में रख लिया। ये देखकर सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि घरवाले भी भड़क गए। दूसरे कंटेस्टेंट्स ने निक्की के इस रवैये को गलत बताया है। साथ ही राहुल की तारीफ हो रही है। 

Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन का साथ देने आ रहे हैं अली गोनी, देखिए ये वीडियो

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी निक्की को जमकर फटकार लगाई और दर्शकों को राहुल का साथ देने की अपील की। 

आज के एपिसोड की बात करें तो घर के अंदर जाने-माने टीवी एक्टर अली गोनी दाखिल होंगे। वो अपनी दोस्त जैस्मीन भसीन का साथ देंगे।