बिग बॉस10 के कंटेस्टेंट रह चुके मनु पंजाबी अक्सर सुर्खियां बटोरते नज़र आते हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहते हैं। लेकिन इन दिनों मनु पंजाबी काफी बीमार हैं। बीते दिनों अचानक उनकी हालत खराब हुई जिसके बाद से ही वह जयपुर के एक अस्पताल में एडमिट हैं। खबरों के अनुसार मनु को पेट में इंफेक्शन हुआ है।
मनु ने अपने बीमार होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा-‘’हां मैं अस्पताल में एडमिट हूं। पेट के इन्फेक्शन से पीड़ित था। लेकिन अब मैं बेहतर हो रहा हूं।‘’
Image Source : INSTAGRAM STORYmanu punjabi in hospital
कुछ दिन पहले मनु पंजाबी ने टीवी और वेब सीरीज़ लिखने की बात भी कही थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह एक्टिंग में भी कदम रखने वाले हैं।
इससे पहले मनु रिएलिटी शो ‘ए डेट टू रिमेंबर सीज़न 2’ और चैट शो ‘बीबी चाय पे चचा विद मनु पंजाबी’ में भी दिखाई दिए थे। उस दौरान उन्होंने कहा- ‘’डेट टू रिमेंबर के दो सीज़न में होस्ट बनने के बाद वह टीवी शो और वेब सीरीज़ लिखना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था वह चुनौतियों से भरे किरदारों को निभाने के साथ-साथ नए शो के होस्ट भी बनना चाहते हैं।’’
टीवी शो बिग बॉस 10 की बात करें तो मनु इस शो के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक थे। वह इस शो में एन्ट्री से लेकर बाहर होने तक एक दम टिप-टॉप अंदाज़ में नज़र आए थे। वहीं इस शो में मनु और मनवीर गुज्जर की जोड़ी को जय-वीरु की ज़ोड़ी से जाना गया। उनकी इस दोस्ती को उनके फैन्स ने बेहद पसंद किया। इन दोनों ने भी अपनी दोस्ती को शो के आखिर तक निभाया था। इसके अलावा मनु और मोनालिसा के नाम को भी जोड़ा गया था। लेकिन शो के आखिर में वह दोनों एक अच्छे दोस्त बनकर बाहर निकले थे।
बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-
Kayamat Ki Raat: उमा को मिली बुरे कामों की सज़ा, देखेें फिर आगे क्या हुआ
‘भाभी जी घर पर है’ की अनीता भाभी बनीं मां, बेबी बॉय को दिया जन्म