1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ‘भाभी जी घर पर है’ की अनीता भाभी बनीं मां, बेबी बॉय को दिया जन्म

‘भाभी जी घर पर है’ की अनीता भाभी बनीं मां, बेबी बॉय को दिया जन्म

 Published : Jan 19, 2019 11:26 am IST,  Updated : Jan 19, 2019 11:29 am IST

अनीता भाभी अब मां बन चुकी हैं और उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनका परिवार औऱ फ्रेंड्स इस बात से बेहद खुश हैं। साथ ही उन्हें कई दर्शकों से भी बैस्ट विशीज़ मिल रही हैं।

Saumya Tandon- India TV Hindi
Saumya Tandon

Saumya Tandon Gave birth to baby : अनीता भाभी के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। जी हां हम बात कर रहे हैं सौम्या टंडन की। सौम्या एंड टीवी के सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में नज़र आती हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से अपने फैन्स का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन उन्होंने पिछले कुछ समय से इस शो से ब्रेक लिया था। इसके पीछे की वजह उनकी प्रेग्नेंसी है।

 

अब वह मां बन चुकी हैं और उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनका परिवार औऱ फ्रेंड्स इस बात से बेहद खुश हैं। साथ ही उन्हें कई दर्शकों से भी बैस्ट विशीज़ मिल रही हैं। सौम्या के फैन्स उनके बेबी बॉय की फोटोज़ देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

बता दें, सौम्या अपनी फिटनेस के मामले में काफी सीरियस रहती हैं। वह खुद पर काफी ध्यान देती हैं। सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर कई फोटोज़ शेयर की थीं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नज़र आई थीं। फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा – ‘’आज मैं एक जादूगर की तरह महसूस कर रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं आज एक सूपरहीरो बन गई हूं। मैं प्रेगनेंट हूं और अपनी ज़िंदगी के हर लम्हे को जीने की कोशिश कर रही हूं।’’

सौम्या के करियर की बात करें तो वह एक मॉडल हैं। वह टीवी सीरियल ‘ऐसा देस है मेरा’ में भी नज़र आई थीं। इसके अलावा वह करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके बाद वह मशहूर टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी के किरदार में नज़र आई थी। इस सीरियल के बाद वह काफी मशहूर हुई हैं।

सौम्या अपने बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ 10 साल से रिलेशनशिप में थीं। जिसके बाद साल 2016 में वह दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। सौरभ रॉयल बैंड ऑफ स्कॉटलैंड के वाइस प्रेज़िडेंट रह चुकी हैं।   

बाकी खबरोें के लिए यहां क्लिक करें-

'मणिकर्णिका' स्टार निहार पांड्या ने कहा- नहीं चाहता शादी की हेडलाइन में दीपिका पादुकोण का एक्स कहा जाऊं

टीवी सेलिब्रिटीज़ पर भी चढ़ा #10YearChallenge का बुखार, कुछ को पहचानना हुआ मुश्किल

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अपनी ट्रिप की तस्वीर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन