1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो क्या प्रेगनेंसी की वजह से सौम्या टंडन ने छोड़ा 'भाबीजी घर पर हैं' शो, आया अनीता भाभी का बयान

तो क्या प्रेगनेंसी की वजह से सौम्या टंडन ने छोड़ा 'भाबीजी घर पर हैं' शो, आया अनीता भाभी का बयान

 Published : Jul 27, 2018 06:14 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 06:14 pm IST

सौम्या नोटिस पीरियड पर हैं और वो शो छोड़ने का मन बना चुकी हैं। 

सौम्या टंडन- India TV Hindi
सौम्या टंडन

नई दिल्ली: 'भाबीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी के रोल में दिखने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन के शो छोड़ने की खबरें लंबे समय से आ रही है। ऐसे में अब खुद सौम्या ने इस बारे में बयान दिया है। हाल ही में एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा- मुझे पता है कि मेरी फैमिली प्लानिंग की खबरें काफी चर्चा में हैं। मैं भी यही चाहूंगी कि मैं मां बनूं, मेरा बच्चो हो, क्योंकि यह खूबसूरत एहसास है। मैं जरूर ये मौका खोना नहीं चाहूंगी। लेकिन अभी ये सच नहीं है, जब ये बात सामने आएगी तो मैं खुद बताऊंगी। अभी ऐसा कुछ नहीं है।

सौम्या ने कहा- ये सब चीजें भगवान के हाथों में है, हम कौन होते हैं फैसला लेने वाले। मेरे प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा भी था कि अगर मैं प्रेगनेंट हो जाऊं तब भी हो शो जारी रख सकती हूं। अगर एक प्रोड्यूसर ऐसा सोचता है तो कितना आसान हो जाता है इंडस्ट्री में काम करना।

बता दें, सौम्या नोटिस पीरियड पर हैं और वो शो छोड़ने का मन बना चुकी हैं। हालांकि ये कितना सच है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। सौम्या ने ट्वीट करके ये भी कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है लिवर में इंफेक्शन है इस वजह से वो काम नहीं कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन