1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीएम मोदी के मंत्री ने 'भाभी जी' को दिया फिटनेस चैलेंज, सौम्या टंडन ने दिया इस वीडियो से जवाब

पीएम मोदी के मंत्री ने 'भाभी जी' को दिया फिटनेस चैलेंज, सौम्या टंडन ने दिया इस वीडियो से जवाब

 Edited By: Shivani Singh
 Published : May 25, 2018 10:11 am IST,  Updated : May 25, 2018 03:43 pm IST

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू से भी इस चैलेंज को कूबल किया और उन्होंने सौम्या टंडन को चैलैेंज किया था। जिसका जवाब फेसम टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की सौम्या टंडन ने भी वर्कआउट का वीडियो शेयर कर दे दिया है।

kiran rijiju and saumya tondon- India TV Hindi
kiran rijiju and saumya tondon

हेल्थ डेस्क: इस समय फिटनेस का ट्रेंड चल रहा है, केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू से भी इस चैलेंज को कबूल किया और ऑफिस में पुशअप्स लगाकर इसे पूरा किया। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान, टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को चैलेंज किया। फेसम टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की भाभी यानी सौम्या टंडन ने भी वर्कआउट का वीडियो शेयर कर किरण रिजीजू को चैलेंज का जवाब दिया है।

आपको बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से फिटनेस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और रितिक रोशन को टैग किया था। इन लोगों ने भी अपनी चैलेंज पूरा कर लिया।

विराट ने वर्कआउट का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी और वाइफ अनुष्का शर्मा को चैलेंज किया था, इस चैलेंज को पीएम मोदी ने भी एक्सेप्ट कर लिया है। साथ ही अनुष्का शर्मा ने भी वीडियो अपलोड कर चैलेंज का जवाब दे दिया है। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल