'बिग बॉस सीजन 15' को और दिलचस्प बनाने के लिए इस बार मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' 6 हफ्तों तक चलेगा जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे। इसके बाद शो की कमान सुपरस्टार सलमान खान के हाथ में होगी जो कि कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। 'बिग बॉस ओटीटी' शुरू होने में महज कुछ दिन ही बचे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस ओटीटी' के घर के अंदर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बिग बॉस 15 के पहले कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा, ये मशहूर सिंगर होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा
सोशल मीडिया पर bigg_boss_15ott अकाउंट से बेडरूम की दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि ये दोनों तस्वीरें बिग बॉस ओटीटी शो की इनसाइड तस्वीरें है। देखिए 'बिग बॉस ओटीटी' के घर के अंदर की तस्वीरें...
Image Source : Instagram/ bigg_boss_15ott
Bigg Boss OTT house first photos leaked
Image Source : Instagram/ bigg_boss_15ott
Bigg Boss OTT house first photos leaked
सामने आई तस्वीरों में दीवारों पर टैरो कार्ड्स बने हुए हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि घर के बेडरूम का एक हिस्सा थोड़ा अलग टच देकर तैयार किया गया है। इन तस्वीरों में आपको डबल बेड के साथ एक और बेड भी ऊपर की ओर नजर आ रहा है। हालांकि शो की थीम यही होगी या फिर कुछ और ये तो आपको 8 अगस्त को ही पता चलेगा जब बिग बॉस ओटीटी ऑनएयर होगा।
इस बीच, ईद के मौके पर सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी के प्रोमो के साथ फैन्स को ट्रीट किया। अभिनेता ने कहा कि उन्हें यह बहुत अच्छा लगता है कि इस सीजन में शो का डिजिटल प्रीमियर होगा, उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा है कि बिग बॉस के इस सीजन में टेलीविजन से छह सप्ताह पहले 'बिग बॉस ओटीटी' के साथ डिजिटल टेलीकास्ट होगा। प्लेटफॉर्म में शानदार इंटरएक्टिविटी दिखाई देगी जहां दर्शक न केवल मनोरंजन करेंगे इसका हिस्सा होंगे, इससे जुड़ेंगे"