A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, इसी साल मिला था 'नारी शक्ति' सम्मान

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, इसी साल मिला था 'नारी शक्ति' सम्मान

नीलम को इसी साल मार्च महीने में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Neelum Sharma- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Neelum Sharma

मुंबई: दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा (Neelum Sharma) का शनिवार को निधन हो गया। वह इस चैनल का जाना-माना चेहरा थीं। बताया जा रहा है कि नीलम कैंसर (Cancer) की बीमारी से जूझ रही थीं।

दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम शर्मा के निधन की सूचना दी है। वह पिछले 20 सालों से दूरदर्शन से जुड़ी थीं। उन्होंने 1995 में करियर की शुरुआत की थी। 

नीलम को इसी साल मार्च महीने में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 

दिवंगत नीलम ने 20 साल के करियर में दूरदर्शन पर 'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' जैसे कई मशहूर कार्यक्रमों का संचालन किया था। 

Also Read:

सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर एक साथ मनाते हैं अपना बर्थ डे, 10 साल छोटी सुप्रिया को पहली बार देखते हो गया था प्यार

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट्स : कायरव की सर्जरी में आई दिक्कत, कार्तिक देगा नायरा को धमकी