A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. धनश्री वर्मा का वीडियो हो रहा है वायरल, मम्मी संग डांस करती आ रही हैं नजर

धनश्री वर्मा का वीडियो हो रहा है वायरल, मम्मी संग डांस करती आ रही हैं नजर

धनश्री का कोई भी वीडियो आता है तो वो वायरल हो जाता है, ये वाला वीडियो फैंस कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं।

dhanashree- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- DHANASHREE धनश्री वर्मा का वीडियो हो रहा है वायरल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा का एख नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है और बार बार देखा जा रहा है। वीडियो में धनश्री अपनी मम्मी के साथ डांस करती दिख रही हैं। वैसे भी धनश्री का कोई भी वीडियो आता है तो वो वायरल हो जाता है, ये वाला वीडियो फैंस कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में धनश्री इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर अपनी मां के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। दोनों पीले रंग के सूट में हैं और डांस करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ धनश्री ने बताया कि मां उनकी हमेशा से फेवरिट डांस पार्टनर रही हैं। धनश्री के इस वीडियो पर फैंस अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।

देखिए वीडियो-

हिना खान के पिता के निधन पर कलाकारों ने जताया था दुख, अभिनेत्री ने कहा - अपनी दुवाओं में रखें

बता दें, धनश्री वर्मा पेशे से डेंटिस्ट हैं इसके अलावा वो डांस कोरियोग्राफर भी हैं। साल 2020 में धनश्री ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी की थी। इसके बाद धनश्री लाइमलाइट में आ गईं। 

कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन लेने के लिए सनी लियोनी ने कुछ यूं किया फैंस को प्रोत्साहित

Related Video