A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर करीना कपूर खान के डांस इंडिया डांस में नहीं आएंगे नज़र, जानें वजह

कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर करीना कपूर खान के डांस इंडिया डांस में नहीं आएंगे नज़र, जानें वजह

ज़ी टीवी के शो 'कुंडली भाग्य' में लीड रोल में नज़र आने वाले एक्टर धीरज धूपर 'डांस इंडिया डांस' में बतौर होस्ट नज़र आने वाले थे। वो इस शो के लिए बहुत एक्साइटेड भी थे, लेकिन अब उन्होंने ये शो छोड़ दिया है।

 Dheeraj Dhoopar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Dheeraj Dhoopar

ज़ी टीवी के शो 'कुंडली भाग्य' में लीड रोल में नज़र आने वाले एक्टर धीरज धूपर 'डांस इंडिया डांस' में बतौर होस्ट नज़र आने वाले थे। वो इस शो के लिए बहुत एक्साइटेड भी थे, लेकिन अब उन्होंने ये शो छोड़ दिया है। दरअसल, उनके लिए दो शो एक साथ शूट करना मुश्किल भरा था।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने ये शो क्यों छोड़ा। उन्होंने कहा- ''मैं डीआईडी होस्ट करने के लिए एक्साइटेड था, लेकिन दो शो एक साथ शूट करने से मैं शारीरिक और मानसिक रूप से थक गया था।''

''मैं इसकी शिकायत नहीं कर रहा, लेकिन इस वजह से मुझे वीकली ऑफ भी नहीं मिल पाता, जिससे मेरे दूसरे काम नहीं हो पाते। मुझे आशा है कि भविष्य में भी मुझे ऐसे मौके मिलें।''

धीरज इसके पहले करीना के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित थे। करीना इस शो को जज कर रही हैं। उन्होंने कहा था- ''इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं। वो बहुत ही स्टनिंग लेडी हैं। उनके सामने खड़े होकर होस्ट करने अलग तरह का अनुभव होगा।''

आपको बता दें कि Dance India Dance: Battle Of The Champions इस डांस रिएलिटी शो का सातवां सीजन है। शो 22 जून से शुरू होगा और करीना के साथ इसे कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस और रैपर रफ्तार जज करेंगे।

Also Read:

Arjun Patiala Trailer Out: कॉमेडी से भरपूर है कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म का ट्रेलर

समीरा रेड्डी दूसरी बार बनने वाली हैं मां, सामने आईं गोद भराई की तस्वीरें

सुष्मिता सेन भाई राजीव की संगीत पार्टी पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो