1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन भाई राजीव की संगीत पार्टी पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो

सुष्मिता सेन भाई राजीव की संगीत पार्टी पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो

 Published : Jun 20, 2019 10:36 am IST,  Updated : Jun 20, 2019 10:36 am IST

भाई के संगीत फंक्शन में सुष्मिता सेन ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ कदम थिरकाए थे। सुष्मिता सेन ने अपने भाई के संगीत पार्टी में डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।

Sushmita sen and Rohman shawl Dance video- India TV Hindi
Sushmita sen and Rohman shawl Dance video Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन(Rajeev Sen) गोवा में 16 जून को शादी के बंधन में बंधे हैं। गोवा में दोनों के परिवार वाले शामिल हुई थीं। राजीव ने अपनी गर्लफ्रेंड चारु असोपा से शादी की है। भाई के संगीत फंक्शन में सुष्मिता सेन ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल(Rohman shawl) के साथ कदम थिरकाए थे। सुष्मिता सेन ने अपने भाई के संगीत पार्टी में डांस करते हुए वीडियो शेयर की है।

भाई राजीव सेन की शादी के बाद सुष्मिता सेन फंक्शन्स की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी बेटियां भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- संगीत और फिर धमाल। यह एक प्राइवेट शादी थी जिसमें दोनों तरफ के सिर्फ परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए थे। तो इसमें किसी भी तरह के ऑडियन्स होने का सवाल नहीं उठता है। सभी को डांस करना पड़ेगा।

राजीव और चारु ने अपनी सगाई की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। शादी के फंक्शन की शुरुआत 14 जून से शुरू हो गई थीं। शादी बंगाली और राजस्थानी दोनों रीति-रिवाजों से हुई है। 

Also Read:

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान रोशन परिवार के सपोर्ट में आईं सामने, शेयर किया पोस्ट

अवार्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण से लेकर करण जौहर स्टनिंग लुक में आए नजर, देखें inside Photos

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन