1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान रोशन परिवार के सपोर्ट में आईं सामने, शेयर किया पोस्ट

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान रोशन परिवार के सपोर्ट में आईं सामने, शेयर किया पोस्ट

 Published : Jun 20, 2019 09:18 am IST,  Updated : Jun 20, 2019 09:18 am IST

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान रोशन परिवार के सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने रोशन परिवार के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया है।

Sussanne khan- India TV Hindi
Sussanne khan Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) की पूर्व पत्नी सुजैन खान(Sussanne khan) रोशन परिवार को लेकर परेशान हैं। ऋतिक रोशन के परिवार और उनकी बहन सुनैना के बीच चल रही परेशानी के बीच रोजाना नई बातें सामने आ रही हैं। रोशन परिवार के सपोर्ट में सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वह रोशन परिवार को प्रिविसी दे क्योंकिं वह कठिन समय से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में सुनैना को भी मेंशन किया है।

सुज़ैन खान ने लिखा- मेरे अनुभव और जीवन का एक हिस्सा इस परिवार के बहुत करीब है, मैं सुनैना को जानती हूं, वह बहुत ही प्यारी और देखभाल करने वाली हैं। वह इस समयएक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में है। सुनैना के पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनकी मां भी इस समय कुछ नहीं कह सकती हैं। कृपया परिवार के कठिन समय को समझे, हर परिवार इस तरह के समय से गुजरता है। मैं इस परिवार का लंबे समय तक हिस्सा रहने की वजह से कह रही हूं। सुजैन।

रिपोर्ट के मुताबिक सुनैना रोशन दिल्ली के एक मुसलमान लड़के को पसंद करती हैं। जिससे दूर करने के लिए रोशन फैमिली सुनैना के साथ मारपीट कर रही है। सुनैना ने कंगना रनौत से मदद मांगी है। साथ ही सुनैना कंगना रनौत को सपोर्ट कर रही हैं।

Also Read:

अवार्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण से लेकर करण जौहर स्टनिंग लुक में आए नजर, देखें inside Photos

श्रद्धा कपूर ने टाइट शेड्यूल से वक्त निकालकर मम्मी संग बिताया क्वालिटी टाइम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन