1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने टाइट शेड्यूल से वक्त निकालकर मम्मी संग बिताया क्वालिटी टाइम

श्रद्धा कपूर ने टाइट शेड्यूल से वक्त निकालकर मम्मी संग बिताया क्वालिटी टाइम

 Published : Jun 19, 2019 11:52 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 11:52 pm IST

 श्रद्धा कपूर अपनी माँ के बहुत करीब हैं।

श्रद्धा कपूर - India TV Hindi
श्रद्धा कपूर 

बॉलीवुड में सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में से एक, श्रद्धा कपूर इस वक़्त कई परियोजनाओं में एक साथ व्यस्त हैं और सबसे दुखदायक बात तो ये है कि व्यस्त होने के कारण, उन्हें अपने परिवार के साथ वक़्त बिताने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। श्रद्धा कपूर अपनी माँ के बहुत करीब हैं और वह अपने मम्मी के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पा रही हैं, इसलिए उनके साथ कुछ क़्वालिटी टाइम बिताने की इच्छा को पूरा करने के लिए, उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे अभिनेत्री के साथ साहो की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हो गयी है।

अपने वर्क कमिटमेंट को ले कर अभिनेत्री बेहद प्रोफेशनल है और वे आमतौर पर सेट पर कभी नहीं मिलते हैं लेकिन श्रद्धा लंबे समय से घर से दूर हैं, इसीलिये उनकी माँ ने अभिनेत्री के साथ यूरोप जाने का फैसला किया है।

उत्साहित श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा,"Divine Mommy"

श्रद्धा कपूर लगातार काम करते हुए अपनी सभी फिल्मों में अपना 100% योगदान दे रही हैं, चाहे फिर वह फ़िल्म साहो हो जिसका हाल ही में रिलीज़ हुआ टीज़र इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जहाँ अभिनेत्री प्रभास के साथ एक्शन करती हुए नज़र आ रही हैं, या स्ट्रीट डांसर जिसके लिए अभिनेत्री ने रविवार को भी प्रैक्टिस की है और बागी 3 जिसमें अभिनेत्री एक दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। अभिनेत्री इस साल विभिन्न किरदारों में नज़र आएंगी और चार फिल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगी।

फ़िल्म साहो में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए श्रद्धा एक्शन पैक अवतार में दिखाई देंगी, जबकि छिछोरे में अभिनेत्री एक कॉलेज छात्र और एक मध्यम आयु वर्ग औरत की दोहरी भूमिका में नज़र आएंगी। वही स्ट्रीट डांसर में अभिनेत्री डांसिंग अवतार में मनोरंजन करेंगी।

इस साल एक साथ कई रिलीज के साथ, श्रद्धा कपूर बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "बागी 3" में भी नज़र आएंगी।

Also Read:

इस वजह से रिलीज नहीं हो रहा है कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर

करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन