1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर

करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर

 Published : Jun 19, 2019 07:03 am IST,  Updated : Jun 19, 2019 07:07 am IST

करिश्मा कपूर इन दिनों अपनी बहन करीना कपूर और परिवार के साथ वेकेशन मनाने के लिए लंदन गई हुई हैं। वहां वह नीता अंबानी से मिली हैं। जिनके साथ फोटो शेयर की है।

Kareena kapoor, karisma kapoor and nita ambani- India TV Hindi
Kareena kapoor, karisma kapoor and nita ambani Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए लंदन गई हुई हैं। करिश्मा कपूर ने लंदन में वेकेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। करिश्मा और करीना लंदन में नीता अंबानी(Nita Ambani) से मिली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया नीता अंबानी के साथ फोटो शेयर की है।

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- शानदार दोपहर। #LondonDiaries

फोटो में करिश्मा कपूर ब्लैक एंड व्हाइड स्ट्रिप्ड टॉप और ब्लू डेनिम पहनीं हुई हैं। करीना ने भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनीं हुई हैं। वहीं नीता अंबानी ने व्हाइड आउटफिट पहना हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' आने वाली है। फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी सेरोगेसी के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं करीना के साथ छुट्टियों पर गए सैफ अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग शुरू कर दी है।

Also Read:

सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, फैन्स बोले- जबरदस्त

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन