सलमान खान(Salman khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भारत ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। भारत 5 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म को ऑडियन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन दिनों सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी एक्सरसाइज करती हुई वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक फोटो शेयर की है। जिसके बाद से फैन्स के लाइक आना कम ही नहीं हो रहे हैं।
Related Stories
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- वो मेरे पीछे वायर किस चीज का है... क्या कोई बता सकता है?
सलमान खान के ये सवाल पूछते ही उनके फैन्स ने जवाब देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कहा- सर आपकी बॉडी से नजर नहीं हट रही, तो वायर कैसे देखूं। तो कई यूजर्स ने फोटो को जबरदस्त कहा।
इसके साथ ही सलमान खान ने एक एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह लेग एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- सिर्फ स्ट्रांग होना काफी नहीं है फ्लेक्सिबल होना भी जरुरी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार सलमान खान 'भारत' में नजर आए हैं। भारत में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक दिखाए गए हैं। भारत को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। सलमान खान की दो फिल्में 'दबंग 3' और 'इंशाअल्लाह' भी आने वाली हैं।
Also Read:
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर
फिर बदली सनी देओल के बेटे की डेब्यू फिल्म की रिलीज डेट, सितंबर में होगी रिलीज