1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने भतीजे के साथ बीन बैग वाला एक और स्टंट वीडियो किया पोस्ट

सलमान खान ने भतीजे के साथ बीन बैग वाला एक और स्टंट वीडियो किया पोस्ट

 Published : Jun 17, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 11:24 pm IST

सलमान आने वाले दिनों में अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' और 'इंशाल्लाह' में दिखाई देंगे। 

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान ने अपने भाई सोहेल खान के बेटे और अपने भतीजे योहन की इच्छा के लिए एक स्टंट किया। योहन के आठवें जन्मदिन को मनाने के लिए रविवार को पूरा खान परिवार सोहेल के घर पर इकट्ठा हुआ था। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो योहान को गोद में लेकर बीन बैग पर कूदते दिख रहे हैं।

इससे पहले सलमान ने एक और वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें योहन एक बीनबैग में बैठा है, दूसरी छोर पर पिता सोहेल बीनबैग पर कूदते हैं, जिससे वह हवा में उछलता है, तभी सलमान अपने भतीजे को पकड़ लेते हैं। सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "जन्मदिन मुबारक हो योहन.. तुम्हारे पिता ने तुम्हें पीछे से संभाला है और मैं तुम्हें आगे से संभालता हूं। लेकिन ज्यादा ऊंचा मत उड़ जाना।"

वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म का गाना, 'स्लो मोशन में' बजता सुनाई दे रहा है। बॉलीवुड में काम को लेकर बात करें तो सलमान आने वाले दिनों में अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' और 'इंशाल्लाह' में दिखाई देंगे। 

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहा है

World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral

सोहेल के बेटे योहान के साथ सलमान खान मस्ती करते आए नजर, वीडियो वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन