1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहेल के बेटे योहान के साथ सलमान खान मस्ती करते आए नजर, वीडियो वायरल

सोहेल के बेटे योहान के साथ सलमान खान मस्ती करते आए नजर, वीडियो वायरल

 Published : Jun 17, 2019 11:16 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 11:46 am IST

सलमान खान अपने भतीजे और सोहेल खान के बेटे यूहान के बर्थडे पार्टी में कुछ खास अंदाज में नजर आए।

salman khan- India TV Hindi
salman khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान अपने भतीजे और सोहेल खान के बेटे योहान के बर्थडे पार्टी में कुछ खास अंदाज में नजर आए। कल रात यूहान की बर्थडे पार्टी रखी गई इस बर्थडे पार्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में चाचा सलमान और बेटा यूहान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सलमान ने खुद की इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है साथ ही सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में सलमान ने लिखा है 'हैप्पी बर्थडे योहान.... पापा तुम्हारे पीछे हैं और मैं तुम्हारे आगे लेकिन ज्यादा ऊंचा मत जाना'।

बता दें कि सलमान खान की 'भारत' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिपस्पॉन्स मिल रहा है और सलमान खान लगातार अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया के साथ संपर्क भी साधे हुए हैं। ये वीडियो योहान के जन्मदिन का है और योहान आठ साल का हो गया है। सलमान खान और सोहेल खान का योहान का जन्मदिन मनाने का अंदाज इतना शानदार है कि ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। योहान सोहेल खान के बेटे हैं।

योहान खान को जिंदगी का सबक भी दिया है। इस वीडियो में सोहेल खान एक बीन बैग पर छलांग लगाते हैं। दूसरी ओर योहान बैठा होता है। पापा के बैठने की वजह से पड़े प्रेशर से वह हवा में उड़ जाता है और आगे सलमान खान खड़े होते हैं जो उन्हें गोद में थाम लेते हैं। इस तरह यह जन्मदिन सेलिब्रेशन का अंदाज बहुत ही कमाल का है। 

वैसे भी इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन जारी है और फिल्म में भी सलमान खान अपने परिवार के लिए सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। इस वीडियो में उनके फैमिली मैन वाला पक्ष सामने आता है। सलमान खान के इस वीडियो को पोस्ट करते ही यह जमकर वायरल हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन