1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने पर बॉलीवुड सितारों ने इस तरह मनाया जश्न

World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने पर बॉलीवुड सितारों ने इस तरह मनाया जश्न

 Published : Jun 17, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 06:53 pm IST

सलमान खान, अनिल कपूर, ऋषि कपूर और आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इंग्लैंड में जारी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी।

भारत-पाकिस्तान- India TV Hindi
भारत-पाकिस्तान

मुंबई: सलमान खान, अनिल कपूर, ऋषि कपूर और आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इंग्लैंड में जारी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हुए मैच में भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर पाकिस्तान को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। 

सेलेब्रिटीज ने भारत को मैच जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट कर ये कहा :

सलमान खान : टीम 'भारत' को 'भारत' की ओर से बधाई।

ऋषि कपूर : भारतीय टीम को दिल से बधाई। वर्ल्ड कप 2019 आपकी पहुंच में है।

अनिल कपूर : आज सबकी आंखें स्क्रीन से चिपकी हुई थीं। बेहतरीन मैच और शानदार जीत। रविवार अच्छा बीता। भारतीय टीम को बधाई।

आयुष्मान खुराना : भारतीय टीम की जय हो। हर मैच में आपकी प्रभुत्व आपके प्रयास और साहस के बारे में बताता है। हमारे नए हिंदुस्तान को सलाम। भारत बनाम पाकिस्तान।

मसाबा गुप्ता : शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई। पूरी शाम और कुछ नहीं बस गर्व महसूस हुआ। एक खिलाड़ी के रूप में और व्यक्तिगत तौर पर आपकी यात्रा शानदार और प्रेरक है।

रितेश देशमुख : अभिनंदन हिंदुस्तान।

ईशा गुप्ता : बहुत बढ़िया खेला बॉयज.. शुक्रिया।

निमरत कौर : शानदार जीत।

अदनान सामी : धमाका, भारत बनाम पाक।

वीर दास : भारतीय टीम को बधाई।

Also Read:

World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral

विद्युत जामवाल को 12 साल पुराने केस में राहत, लगे थे ये आरोप

भारत-पाकिस्तान मैच में तैमूर अली खान ने ऐसे किया चीयर, देखें क्यूट तस्वीर

चारू असोपा और राजीव सेन की गोवा वेडिंग की तस्वीरें आई सामने

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन