मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने पिता को अच्छी त्वचा के जीन के लिए शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही इरा ने आमिर को एक पिता के तौर पर 'हास्यास्पद रूप से अति रक्षात्मक' भी बताया।
Related Stories
रविवार को फादर्स डे के अवसर पर इरा ने अपनी बचपन की एक तस्वीर और एक वीडियो साझा की, जिसमें वह आमिर को गुदगुदाते हुए नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में इरा ने लिखा, "हास्यास्पद रूप से अति रक्षात्मक बनने के साथ यह कहना कि मुझे अधिक विद्रोही होना चाहिए, आप मेरे जिंदगी के सबसे खास इंसान है।"
"मेरे जीवन में एक शैक्षिक, उत्तेजक और प्रेरणादायक व्यक्ति के तौर पर होने के लिए धन्यवाद। मुझे अच्छी त्वचा के जीन देने के लिए भी आपका शुक्रिया, हैप्पी फादर्स डे।" इरा आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना की पहली संतान है।
इसे भी पढ़ें-
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहा है
World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral