1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं अजाई और इवार? 'मातृभूमि' में निभा रहे सलमान खान के बेटों का किरदार, टीवी के मशहूर स्टार कपल के हैं बच्चे

कौन हैं अजाई और इवार? 'मातृभूमि' में निभा रहे सलमान खान के बेटों का किरदार, टीवी के मशहूर स्टार कपल के हैं बच्चे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 07, 2026 12:40 pm IST,  Updated : Nov 07, 2026 12:40 pm IST

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' में दो चाइल्ड आर्टिस्ट भी नजर आने वाले हैं, जिनके नाम अजाई और इवार हैं। फिल्म के गानों में भी दोनों की झलक देखने को मिल चुकी है। तो चलिए जानते हैं 'मातृभूमि' में सलमान खान के बच्चों की भूमिका निभा रहे ये बच्चे कौन हैं?

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान, चित्रांगदा सिंह के साथ दिखे इवार और अजाई। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

सलमान खान स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की थियेटर रिलीज की तारीख तय हो गई है। बॉलीवुड सुपरस्टार ने शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया। इस इवेंट में फिल्म की कास्ट, चित्रांगदा सिंह और निर्देशक अपूर्व लाखिया भी मौजूद थे। इस दौरान पूरी कास्ट के साथ दो चाइल्ड आर्टिस्ट भी नजर आए, जो 'मातृभूमि' में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बेटों की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट की चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इन दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर इनके बारे में सवाल कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अजाई और इवार कौन हैं, जो फिल्म में सलमान खान के बेटों की भूमिका निभा रहे हैं।

कौन हैं अजाई और इवार?

शुक्रवार, 6 नवंबर को मुंबई के बांद्रा में 'मातृभूमि' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी कास्ट और टीम मौजूद थी। इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह हसबैंड-वाइफ की भूमिका में नजर आएंगे और दोनों के दो बेटों की भूमिका अजाई और इवार नाम के दो चाइल्ड आर्टिस्ट प्ले कर रहे हैं। इन दोनों बच्चों का पूरा नाम अजाई अहलूवालिया और इवार अहलूवालिया है, जो टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार कपल शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल के बेटे हैं।

सलमान खान-चित्रांगदा सिंह ने अजाई और इवार के साथ फोटोज क्लिक कराईं

सलमान खान ने 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अजाई और इवार को स्टेज पर बुलाया और साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है और शब्बीर और कांची के दोनों बेटों की जमकर तारीफ की। एक ने कमेंट में लिखा- 'शब्बीर और कांची के बेटे बहुत प्यारे और स्टाइलिश हैं, बिल्कुल विदेशी फुटबॉल खिलाड़ियों की तरह। वे भविष्य के फुटबॉल खिलाड़ी या बॉलीवुड स्टार्स जैसे लगते हैं।' एक ने लिखा- 'क्या बात हैं, दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं।' वहीं कई यूजर, जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि अजाई और इवार कांची और शब्बीर के बेटे हैं, वह दोनों के बारे में सवाल करते दिखे।

मातृभूमि की कास्ट और डिटेल

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में अंकुर भाटिया, मुकेश ऋषि, तेनजिन बोध, अभिलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज, जेन शॉ और हीरा सोहेल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। वहीं अजाई और इवार ने सलमान और चित्रांगदा के बेटों की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और  फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब सलमान खान की 'मातृभूमि' 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन तब ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ेंः अभिजीत भट्टाचार्य पर भड़के दलेर मेंहदी के बेटे गुरदीप, लिप सिंक वाले कमेंट पर सिंगर को लिया आड़े हाथ, दी नसीहत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।