1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस वजह से रिलीज नहीं हो रहा है कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर

इस वजह से रिलीज नहीं हो रहा है कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर

 Published : Jun 19, 2019 07:28 am IST,  Updated : Jun 19, 2019 09:10 am IST

कंगना रनौत और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या' के ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया है। पहले ट्रेलर 19 जून को रिलीज होना था।

Mental hai kya- India TV Hindi
Mental hai kya Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) और राजकुमार राव(Rajkummar Rao) की फिल्म 'मेंटल है क्या'(Mental Hai kya) लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म किसी ना किसी वजह से चर्चाओं का हिस्सा बनी रहती है। इस बार यह फिल्म ट्रेलर रिलीज हो लेकर चर्चा का हिस्सा बनी हुई है। फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके  हैं मगर अब ट्रेलर का रिलीज रोक दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेंटल है क्या का ट्रेलर 19 जून को एक बड़े इवेंट के साथ लॉन्च होना था। ट्रेलर लॉन्च के लिए कंगना अपनी वेकेशन खत्म करके मुंबई वापिस भी आ गई थीं। मुंबई में कंगना एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी अटेंड करने वाली थीं। मगर वो भी कैंसिल कर दी गई।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को मोशन पोस्टर ट्रेलर कमिंग सून के साथ रिलीज कर दिया था। ट्रेलर तैयार भी है। मगर किसी वजह से इसे रोक दिया गया है। दरअसल डॉक्टर्स ने फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है जिसकी वजह से मेकर्स ने यह तय किया है कि पहले डॉक्टर्स ट्रेलर और फिल्म देख लें। उसके बाद किसी निर्णय पर पहुंचे। वहीं कई लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं होने वाले लोगों का इसमें मजाक उड़ाया गया है।

फिल्म के मेकर्स टाइटल को लेकर अभी भी सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च रोक दिया गया है।

Also Read:

सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, फैन्स बोले- जबरदस्त

करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन