1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने शेयर की अपनी सगाई की तस्वीरें और वीडियो

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने शेयर की अपनी सगाई की तस्वीरें और वीडियो

 Published : Jun 15, 2019 07:27 am IST,  Updated : Jun 15, 2019 10:48 am IST

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन 16 जून को गोवा में चारु असोपा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी सगाई की फोटोज शेयर की हैं।

Rajeev Sen and Charu asopa- India TV Hindi
Rajeev Sen and Charu asopa Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन ने अपनी सगाई की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। राजीव और चारु ने गोवा में अपनी सगाई की फोटो शेयर की है।। सगाई में राजीव ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है और चारुल ने व्हाइट कलर का गाउन। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सुष्मिता सेन भी भाई की शादी के लिए गोवा में परिवार के साथ हैं।

सुष्मिता सेन को शुक्रवार को पिता शुबीर सेन, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटी रिनी और अलीशा के साथ स्पॉट किया गया था। कुछ दिनों पहले राजीव और चारु कोर्ट में शादी कर चुके हैं। 16 जून को यह कपल हिंदू रीति-रिवाजों से गोवा में शादी करने जा रहे हैं। राजीव ने अपनी मां सुब्रा सेन के साथ मस्ती करते हुए सेल्फी पोस्ट की थी।

राजीव के गोवा पहुंचने से पहले चारु गोवा पहुंच चुकी थी और उन्होंने अपनी काफी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्री-वेडिंग शूट की वीडियो और फोटो देखने के बाद अब सभी को दोनों की शादी की फोटोज देखने जा इंतजार है।

Also Read:

करीना कपूर खान और तैमूर अली खान के साथ लंदन में करिश्मा कपूर कर रही हैं मस्ती, शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद शेयर की किसी का हाथ पकड़े हुए सेल्फी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन