1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद प्रियंका ने पकड़ा किसी का हाथ, सेल्फी कर रही इशारा

प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद प्रियंका ने पकड़ा किसी का हाथ, सेल्फी कर रही इशारा

 Published : Jun 15, 2019 07:03 am IST,  Updated : Jun 15, 2019 10:09 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। उन्होंने न्यूयॉर्क जाने के बाद अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने किसी का हाथ पकड़ा हुआ है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) बीते एक दिन तक भारत में थीं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक'(The Sky is pink) की शूटिंग पूरी करने के लिए भारत आई थीं। वह इंडिया आने के बाद पति निक को जरूर मिस कर रही होंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थीं। अब प्रियंका जब वापिस न्यूयॉर्क चली गई हैं तो उनकी खुशी देखने लायक है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें वह किसी का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। साथ ही उन्होंने सेल्फी में किसी का हाथ पकड़ रखा है। क्या यह निक जोनस का हाथ है? अब ये तो हम नहीं कह सकते। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- होम स्वीट होम।

इसके साथ ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह जिंदगी के पांच पाठ बताती नजर आ रही हैं।

द स्काइ इज पिंक की शूटिंग खत्म होने पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। यह 13 साल की सायशा चौधरी की कहानी है। जिसे 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी हो जाती है। जिसके बाद वह मोटिवेशनल स्पीकर बन जाती है। मगर वह कभी हार नहीं मानती है। 18 साल की उम्र में उनकी मौत हो जाती है।  

फिल्म में आयशा की भूमिका जायरा वसीम निभाने वाली हैं। वहीं फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा उनके माता-पिता का रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

Also Read:

करीना कपूर खान और तैमूर अली खान के साथ लंदन में करिश्मा कपूर कर रही हैं मस्ती, शेयर की फोटो

'साहो' का टीज़र रिलीज होने पर जमकर नाचे प्रभास के फैन, श्रद्धा कपूर ने शेयर की वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन