1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. चारू असोपा और राजीव सेन ने कोर्ट में की शादी, 16 जून को गोवा में करेंगे बीच वेडिंग

चारू असोपा और राजीव सेन ने कोर्ट में की शादी, 16 जून को गोवा में करेंगे बीच वेडिंग

 Published : Jun 09, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 06:19 pm IST

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) ने शुक्रवार को कोर्ट में शादी कर ली।

 Charu Asopa and Rajeev Sen - India TV Hindi
Charu Asopa and Rajeev Sen Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) ने शुक्रवार को कोर्ट में शादी कर ली। 16 जून को दोनों गोवा में बीच वेडिंग भी करेंगे। रविवार को दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर कर बताया कि उनकी शादी हो गई है।

चारू लाल साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं और राजीव ने वाइट कुर्ता-पायजामा पहना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट मैरिज के बाद दोनों माउंट मैरी चर्च और सिद्धिविनायक मंदिर भी गए थे।

उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 14 जून से शुरू होगा। एंगेजमेंट सेरेमनी के बाद 15 जून को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगा। इसके बाद 16 जून को दोनों हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी करेंगे।

अपनी शादी के बारे में चारू ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था- ''ये एक इंटिमेट सेरेमनी होगी, जिसमें दोनों परिवार से 20-25 लोग शामिल होंगे। पहले हमारी शादी दिसंबर में होने वाली थी, लेकिन राजीव ने कहा कि उसमें बहुत समय है। इसलिए हमने 16 जून की डेट फाइनल की। दूसरों की छोड़िए, हमारे फैसले के बारे में जानकर हमारे परिवारवाले भी हैरान थे।''

चारू ने बताया कि एंगेजमेंट वाइट अफेयर होगा। ''मैं हमेशा से क्रिश्चियन वेडिंग करना चहती थी। इसलिए हमने एंगेजमेंट क्रिश्चियन थीम से करने का फैसला लिया है। फेरा राजस्थानी और बंगाली रीति-रिवाज़ से होंगे। शादी का थीम रॉयल राजस्थानी होगा। मैं अभी शॉपिंग मोड में हूं। मैंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। मैं शादी के बाद राजीव संग समय बिताना चाहती हूं।''

Also Read:

सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस के बीच मचा दी खलबली, क्या जल्द ही शुरू होगा बिग बॉस 13?

तापसी पन्नू की ऐसी हालत देखकर फैंस हो गए परेशान, करने लगे जल्दी ठीक होने की दुआ

सोनम कपूर ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाया जन्मदिन, वहीं पति आनंद अहूजा ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन