टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉइस' को होस्ट करने को लेकर उत्साहित हैं।
Image Source : INSTAGRAMDivyanka Tripathi Dahiya will be solo anchor of reality show The Voice
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉइस' को होस्ट करने को लेकर उत्साहित हैं। इस शो में संगीतकार ए.आर. रहमान सुपर गुरु के रूप में हैं। बतौर सोलो एंकर दिव्यांका का यह पहला रियलिटी शो है।
दिव्यांका ने एक बयान में कहा, "यह बतौर एंकर मेरी शुरुआत नहीं है। इससे पहले मैं अवॉर्ड शोज की एंकरिंग कर चुकी हूं, लेकिन रियलिटी शो के लिए सोलो एंकर के रूप में काम करना, ग्लैमर से दूर रहने वाले 'वास्तविक लोगों' संग काम करना और उनकी कला के प्रति समर्पित होना मेरा पहला अनुभव है।"
दिव्यांका पहले से ही शो 'ये है मोहब्बतें' और एक वेब सीरीज 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' में काम कर रही हैं। अब 'द वॉइस' भी उनकी झोली में आ गया है।
इस बारे में दिव्यांका ने कहा- ''टाइम मैनेजमेंट की जरूरत है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रही हूं। मुझे खुशी है कि मैं तीन अलग-अलग जॉनर का हिस्सा हूं और मुझे एक्टर के तौर पर एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिल रहा है।''
''हां, यह बहुत थकाऊ है और करने से ज्यादा कहना आसान है, लेकिन सही प्लानिंग और मेरे प्रोडक्शन हाउस और चैनल के सपोर्ट से यह मुमकिन है।''