लेखक, निर्देशक और अभिनेता आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurana) की पत्नी ताहिरा कश्यप(Tahira Kashyap) ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और वह प्रिवेंटिव मैस्टेक्टमी (सर्जरी से स्तन निकलवाना) करवा रही हैं। ताहिरा की आखिरी कीमोथैरिपी हो गई जिसके बाद ताहिरा और आयुष्मान ने जश्न मनाया। अब ताहिरा की ओर और तस्वीर सामने आई है। जिसमें उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए हैं। ताहिरा ने बाल्ड होने के बाद अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर की थी।
Related Stories
वह बताती हैं कि बाल मुंडवाने से उनको काफी सुखद अहसास मिला है क्योंकि इससे उनको बालों की झंझट से छुटकारा मिली है।
ताहिरा ने बुधवार को नए लुक में अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट की।
उन्होंने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, "हैलो दुनिया। नए लुक में मैं वही पुरानी हूं। एक्सटेंशंस लगाकर मैं थक चुकी थी। इसलिए यह नया लुक कैसा है? और काफी मुक्त महसूस कर रही हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे सिर पर बाल नहीं रहेंगे। लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।"
आयुष्मान ने ताहिरा की फोटो को रिट्वीट किया और उन्हें 'हॉटी' कहा।
पिछले साल 22 सितंबर को ताहिरा ने ऑनलाइन साझा करते हुए कहा कि उन्हें हाई ग्रेड मैलिगनेंट सेल्स के साथ अपने दाहिने ब्रेस्ट में डीसीआईएस (डक्टल सरसिनोमा इन सीटू) का पता चला है। वह मैस्टेक्टमी सर्जरी करवाने के बाद नवंबर में काम पर लौट आई थीं। आपको बता दें ताहिरा राइटर हैं।
(इनपुट-आईएएनएस)
बॉलीवूुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
रणवीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, 'मेरे दो अनमोल रत्न' गाते आए नजर
प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने गिफ्ट किया स्पेशल हाउस, कीमत जानकर जाएंगे चौंक