'दीया और बाती हम' फेम पूजा शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की।
Image Source : INSTAGRAMPooja Sharma
'दीया और बाती हम' फेम पूजा शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। पूजा की पहले से एक बेटी विएना हैं। उन्होंने विएना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''एक और आने वाला है... चार का परिवार होने वाला है।'' पूजा के पति पुष्कर पंडित ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पूजा का बेबी बंप नज़र आ रहा है।
पूजा ने जब विएना को जन्म दिया था, तब पुष्कर ने एक इंटरव्यू में कहा था- ''जब पूजा प्रेग्नेंट थी, तब सब कहते थे कि लड़का होगा, लेकिन हमें बेटी चाहिए थी। वह हमारी छोटी प्रिंसेस है और अब उसकी ज़िंदगी को खुशियों से भर देना चाहते हैं।''
पूजा सीरियल 'रुक जाना नहीं' से फेमस हुई थीं और अंतिम बार 'दीया और बाती हम' में पूर्वा के रोल में दिखी थीं। उन्होंने अपने शो 'तू मेरा हीरो' के डायरेक्टर पुष्कर से 22 फरवरी, 2016 को शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने कुछ समय तक डेट किया था। उनकी पहली बेटी का जन्म अगस्त 2017 में हुआ था।