A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गौहर खान के पिता का निधन, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे

गौहर खान के पिता का निधन, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे

गौहर खान के पिता कई दिनों से बीमार थे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट शेयर कर उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रही थीं।

gauahar khan father passed away - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: GAUAHARKHAN गौहर खान के पिता का हुआ निधन 

एक्ट्रेस गौहर खान के पिता ज़फर अहमद खान का इंतकाल हो गया है। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से गौहर सोशल मीडिया पर लगातार अपने पिता की तस्वीरें साझा कर रही हैं और उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रही थीं। 

गौहर खान की दोस्त प्रीति सिमोस ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। उन्होंने गौहर के पिता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे गौहर के पापा.. जिस आदमी से मैंने प्यार किया.. जो शान से जिए और जिन्हें गर्व के साथ हमेशा याद किया जाएगा। परिवार को प्यार और ताकत मिले।'

Nach Baliye 10: गौहर खान-जैद दरबार बन सकते हैं शो का हिस्सा, पहली बार किसी शो में साथ नजर आएगा कपल

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी बदलकर मोमबत्ती की फोटो लगा दी है। करीब 15 घंटे पहले उन्होंने अस्पताल के कमरे से एक सेल्फी भी शेयर की थी और अपने पिता के लिए प्रार्थना की। 

Image Source : instagram गौहर खान 

इससे पहले गौहर ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बेटी को दुलारते दिखाई दे रहे हैं। ये गौहर और जैद की शादी की तस्वीर है। इसे साझा करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा- 'एक पिता की किस.. जफर अहमद खान.. आई लव यू सो मच।' 

एक और फोटो शेयर कर गौहर ने लिखा- 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम'

जैद दरबार ने भी गौहर के पिता की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा है- 'कृप्या मेरे ससुर को अपनी दुआ में रखिए, अल्लाह उन्हें सेहत दे। आमीन.. वो सबसे शांत आदमी हैं, जिन्हें मैं जानता हूं।'