टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर के पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपनी मां को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। हिना ने मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है।
हिना खान के पिता का कुछ महीने पहले ही निधन हुआ है। पिता के निधन के बाद से हिना खान अपनी मां का पूरा ख्याल रख रही हैं। मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा,-'मेरे पापा और भगवान के आशीर्वाद से मैं हमेशा आपके आगे खड़ी रहती हूं हर दुख, मुसीबत और कठिनाई को संभालने के लिए।'
आगे हिना लिखती हैं,-'मैं आज और हमेशा आपकी फोर्स फील्ड बनकर रहूंगी मेरी सुपरमॉम, एक सुरक्षाचक्रआ की तरह। मैं हमेशा पापा की तरह आपकी ताकत बनकर साथ रहूंगी। हम इसमें हमेशा साथ हैं, चाहे कुछ भी हो। हैप्पी बर्थडे मम्मी।' हिना खान की इस पोस्ट पर उनके कई फैंस और दोस्त उनकी मां को ज्नमदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हिना की इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है।
इससे पहले हाल ही में हिना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में हिना खान सीक्विन की साड़ी पहनी हुई थीं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा था,- 'परम सुंदरी, देसी गर्ल। अरे रुकिये- रुकिये मैं अपने बारे में बात नहीं कर रही थी। ये वो लाइनें हैं जो उन्होंने मेरे इंट्रोडक्शन के समय चलाई थीं। और वैसे भी इसमें बताने वाली क्या बात है।' हिना ने ये लुक बिग बॉस ओटीटी के घर में जाने के लिए कैरी किया था। उनके लुक को फैंस ने काफी पसंद भी किया।
पढ़ें टीवी की अन्य खबरें-