एक्ट्रेस सुरभि चांदना टीवी शो 'इश्कबाज़' में अनिका के रोल से पॉपुलर हुई थीं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि 'संजीवनी' के रीमेक में लीड रोल करती नज़र आ सकती हैं।
Image Source : INSTAGRAMIshqbaaz actress Surbhi Chandna to play lead in Sanjivani remake ?
एक्ट्रेस सुरभि चांदना टीवी शो 'इश्कबाज़' में अनिका के रोल से पॉपुलर हुई थीं। शो में वह नकुल मेहता के ओपोजिट थीं। हालांकि शो के उनके निकल जाने से फैंस बहुत दुखी हो गए थे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि 'संजीवनी' के रीमेक में लीड रोल करती नज़र आ सकती हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा पॉपुलर मेडिकल टीवी शो को टीवी पर वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं। 2000 के दशक में यह शो बहुत पॉपुलर था। शो में गुरदीप कोहली, मोहनीश बहल, मिहिर मिश्रा और रूपाली गांगुली ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद शो का स्पिन ऑफ 'दिल मिल गए' आया था, जिसमें करण सिंह ग्रोवर, सुकृति कांडपाल, शिल्पा आनंद, जैनिफर विंगेट लीड रोल में दिखे थे। अब खबरें आ रही हैं कि मेकर्स ने सुरभि को लीड रोल के लिए अप्रोच किया है।
इस खबर से सुरभि के फैंस को बहुत खुशी मिलेगी। 'इश्कबाज़' से निकलने के बाद से उन्हें देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।