1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बेहद 2' में माया का दिखेगा खतरनाक रुप, देखिए पहली झलक

'बेहद 2' में माया का दिखेगा खतरनाक रुप, देखिए पहली झलक

जेनिफर विंगेट के शो 'बेहद 2' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में माया का खतरनाक रुप नजर आ रहा है।

Beyhadh 2 promo- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Beyhadh 2 promo

जेनिफर विंगेट के मोस्ट अवेटिड शो बेहद 2 का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस बार बेहद में माया का किरदार और खतरनाक होने वाला है। माया का किरदार इस बार भी साइकोपैथ का होने वाला है जो बदला लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार होती है। जेनिफर ने सोशल मीडिया पर यह प्रोमो शेयर किया है।

प्रोमो शेयर करते हुए जेनिफर विंगेट ने लिखा- मैं इस प्रोमो को शेयर करते हुए डरी हुई और नर्वस दोनों थी। मैं आशा करती हूं आपको बेहद का पहला लुक पसंद आए। मैं आप सभी का सही फीडबैक चाहती हूं। आपकी ही वजह से माया वापिस आई है, आप ही की वजह से बेहद वापिस आया है।

प्रोमो में माया फर्श पर हाथ में अलार्म घड़ी पकड़े बैठी हुआ है और कहती है- अक्सर ये सोच कर नींद नहीं आती, कि कोई चैन से सो रहा है। शुरूआत में तो वह आराम से यह बात बोलती है मगर बाद में आवाज खतरनाक हो जाती है। इसके बाद वह घड़ी को फेंक देती है जो टुकड़ों में टूट जाती है।

जेनिफर को माया का किरदार निभाना बहुत पसंद है। किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं दोबारा माया का किरदार निभाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। माया का किरदार निभाना काफी चैलेंजिंग है। हालांकि इस किरदार को निभाने से पहले मैंने बहुत मेहनत की है। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे साइको इंसान का किरदार निभाना बहुत पसंद है।

बेहद के पहले सीजन में कुशाल टंडन ने अर्जुन का किरदार निभाया था। इस बार शिविन नारंग और आशीष चौधरी को इस रोल के लिए सिलेक्ट किया गया है। प्रोमो लॉन्च के दौरान जेनिफर ने अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

Also Read:

Birthday Special: एक्टिंग के साथ अपने गानों से भी सभी का दिल जीत चुकी हैं हिना खान,सुनिए 5 खास गाने

कपिल शर्मा के शो में वापिस आए नवजोत सिंह सिद्दू, अर्चना पूरन सिंह के लिए कही ये बात