1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कार हादसे में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सहित 5 लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रुप से घायल

कार हादसे में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सहित 5 लोगों की मौत, 3 लोग गंभीर रुप से घायल

कन्नड टीवी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। शोभा 'मगालु जानाकी' नामक सीरियल से काफी फेमस थी।

Kannad Tv Actress sobha- India TV Hindi
Kannad Tv Actress sobha

नई दिल्ली: कन्नड टीवी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। शोभा 'मगालु जानाकी' नामक सीरियल से काफी फेमस थी। इस शो के निर्देशक और फिल्ममेकर टीएन सीताराम ने अपने फेसबुक में इस बात की जानकारी दी।

IB Times की रिपोर्ट के अनुसार जब ये कार हादसा हुआ उस समय कार में 8 और लोग सवार थे। जिनमें से 5 की दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। टीवी एक्ट्रेस सहित सभी लोग कर्नाटक के चित्रादुर्गा से एक कार में जा रहे थे और कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। ये लोग बनाशंकरी मंदिर जा रहे थे जो बागलकोट जिले के बदामी तालुक में स्थित है।

इस एक्सीडेंट के बारें में दुख जताते हुए  निर्देशक और फिल्ममेकर टीएन सीताराम ने  शोभा की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, 'शोभा एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं और वे हमेशा मुस्कुराती रहती थी।'

आपको बता दें कि शोभा  'मगालु जानाकी' नामक सीरियल  में आनंद बेलागुर की मां का किरदार निभाया था।

ये भी पढ़ें-

Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 18 July 2019: कब होगा नायरा और कार्तिक का मिलन?

ओह नो! कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर में लगी आग

Kasautii Zindagii Kay: मिस्टर बजाज और प्रेरणा की शादी में जितने पैसे खर्च हुए उतने में 10 ग्रैंड शादियां हो जाती