1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ओह नो! कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर में लगी आग

ओह नो! कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर में लगी आग

 Published : Jul 18, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 07:40 pm IST

कपिल शर्मा के घर में आग लग गई है। 

Kapil Sharma- India TV Hindi
Kapil Sharma Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर एक बार जबरदस्त आग लग गई थी। उस आग की वजह से कपिल का पूरा सेट जलकर राख हो गया था। अब एक बार कपिल शर्मा के घर में आग लग गई है। मुंबई के ओशिवारा इलाके में 7 मंजिला इमारत शांतिवन के चौथे फ्लोर पर आग लग गई। इसी इमारत में कपिल शर्मा का भी घर है। उनके फ्लैट का नंबर 333 है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किचन घर के आग में लगी थी और बढ़ गई थी। आग लगते ही फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया था। कपिल शर्मा का घर जरूर इस इमारत में है लेकिन वो यहां रहते नहीं हैं। कपिल यहां आते जाते रहते हैं लेकिन वो शिफ्ट दूसरी जगह हैं।

बात करें कपिल के शो की तो इस हफ्ते शो में मेहमान बनकर आएंगी कंगना रनौत। कंगना रनौत द कपिल शर्मा शो के लिए शूट कर चुकी हैं और इस शो का प्रोमो भी बाहर आ चुका है। शो के प्रोमो में कपिल कंगना से पूछते दिख रहे हैं कि लोग उन्हें कहते हैं कि कंगना थोड़ी हिली हुई हैं, इस पर कंगना कहती हैं कि कपिल तुम भी हिले हुए हो और एकता कपूर भी। देखिए प्रोमो-

द कपिल शर्मा शो सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात साढ़े 9 बजे आता है।

इसे भी पढ़ें-

Mission Mangal Trailer Out: स्पेस, इसरो, साइंस और गर्व... अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ऋतिक रोशन 'सुपर 30' के लिए ऐसे बनें 'बिहारी बाबू', शेयर किया मजेदार Video

Dhoonde Akhiyaan: 'जबरिया जोड़ी' का रोमांटिक गाना 'ढूंढे अखियां' हुआ रिलीज!

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन