1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रवि दुबे और निया शर्मा ने शुरू की 'जमाई राजा 2.0' की शूटिंग

रवि दुबे और निया शर्मा ने शुरू की 'जमाई राजा 2.0' की शूटिंग

 Published : Jul 16, 2019 11:54 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 11:54 pm IST

अभिनेता रवि दुबे और अभिनेत्री निया शर्मा ने मंगलवार से अपने हिट टेलीविजन शो 'जमाई राजा' के नए संस्करण के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। 

निया शर्मा और रवि दूबे- India TV Hindi
निया शर्मा और रवि दूबे

नई दिल्ली: अभिनेता रवि दुबे और अभिनेत्री निया शर्मा ने मंगलवार से अपने हिट टेलीविजन शो 'जमाई राजा' के नए संस्करण के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। 'जमाई राजा' का प्रसारण जी टीवी पर लगभग तीन साल तक हुआ, लेकिन कार्यक्रम का यह नया संस्करण वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।

निया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "यहां हमने फिर से सफर की शुरुआत की! 'जमाई राजा 2.0' वेब।" इस तस्वीर में निया और रवि क्लैपबोर्ड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस क्लैपबोर्ड पर लिखा है, 'जमाई राजा 2.0।' 

अभी कुछ दिनों पहले ही रवि ने 'जमाई राजा' के शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा कि यह एक ऐसा अनुभव रहा जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन