मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' (Jabariya Jodi) का रोमांटिक गाना 'ढूंढे अखियां' रिलीज हो गया है। इस गाने में सिद्धार्थ और परिणीति फिज़ाओ में रोमांस का जादू बिखेर रहे हैं, इस गाने को सुनकर आप भी प्यार की हवाओं में झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री आपका दिल खुश कर देगी।
Related Stories
यह खूबसूरत गाना मानसून सीजन के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है जिसमें परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ, अपने पिछले गानों के विपरित बेहद सॉफ्ट और संजीदा अंदाज़ में नज़र आ रहे है। जबरिया जोड़ी में सही ज़ायका लाने के लिए उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है जिसमें परिणीति चोपड़ा के साथ पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा एक देहाती किरदार में नज़र आएंगे। दोनों एक अनोखी लव स्टोरी पेश करने के लिए एक बार फिर एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए तैयार है, साल की एक ऐसी सरप्राइज वेडिंग जो पकड़वा विवाह की प्रथा पर आधारित है।
"जबरिया जोड़ी" में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Also Read:
फरहान अख्तर बेटी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते आए नजर, देखें वीडियो
#SareeTwitter:आयुष्मान खुराना पर भी चढ़ा साड़ी पहनने का चस्का, तस्वीर देखकर हो जाएंगे लोटपोट