1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'जबरिया जोड़ी' का दूसरा गाना 'पटना हिले' मशहूर 'नवरंग सिनेमा' में भव्य तरीके से होगा लॉन्च

'जबरिया जोड़ी' का दूसरा गाना 'पटना हिले' मशहूर 'नवरंग सिनेमा' में भव्य तरीके से होगा लॉन्च

 Published : Jul 11, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 05:00 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-...- India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा- जबरिया जोड़ी

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के पहले गाने 'खड़के ग्लासी' को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बाद, निर्माता अब दूसरा और भव्य गाना 'पटना हिले' रिलीज करने के लिए तैयार है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को मुंबई के मशहूर नवरंग सिनेमा में लॉन्च किया जाएगा। 'पटना हिले' एक प्रसिद्ध भोजपुरी गीत है जिसे मज़ेदार अंदाज़ में रीक्रिएट किया गया है और निश्चित रूप से इस गाने को सुन कर आप थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे! 

'पटना हिले' फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का इंट्रोडक्शन गीत है जिसमें स्क्रीन पर एक नई जोड़ी के रूप में एली अवराम अभिनेता के साथ लटके-झटकों का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी। जबरिया जोड़ी में सही ज़ायका लाने के लिए उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है। साथ ही, फिल्म का कांसेप्ट बहुत अनोखा  है और यह देश में होने वाली एक असली प्रथा पर आधारित है जिसे पहली बार स्क्रीन पर पेश किया जा रहा है तथा वास्तविक घटनाओं से प्रेरित होने के कारण, निर्माताओं ने इसके तथ्यों को बरकरार रखने के लिए गहन शोध किया है। 

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के दोनों लेखक, संजीव. के. झा और प्रशांत सिंह इसी राज्य से तालुख रखते हैं, इसलिए उन्होंने तथ्यों पर काम पर करते हुए, कहानी को यथासंभव वास्तविक रखते हुए इसे काल्पनिक रूप दिया है। 

फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी। शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर  प्रशांत सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच हारने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया चीयर, कहा- हमें तुम पर गर्व है

ताहिर राज भसीन ने फिल्म 83 में सुनील गावस्कर के किरदार के लिए की 6 महीने ट्रेनिंग

Saand Ki Aankh Teaser: दंबग दादी के अवतार में नजर आईं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर, टीज़र हुआ आउट

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन