Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा की 'जबरिया जोड़ी' का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा की 'जबरिया जोड़ी' का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jun 30, 2019 08:02 am IST, Updated : Jun 30, 2019 08:06 am IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'जबरिया जोड़ी' इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म बिहार के 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है।

सिद्धार्थ...- India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'जबरिया जोड़ी' इन दिनों काफी चर्चा में है। यह फिल्म  बिहार के 'पकड़वा विवाह' पर आधारित है। इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया साथ ही फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले भी दोनों स्टार फिल्म हंसी तो फंसी में नजर आ चुके हैं दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसी के साथ 'जबरिया जोड़ी' की ट्रेलर रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म का ट्रेलर 1 जुलाई को रिलीज होगा। सामने आए मोशन पोस्टर में परिणाति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा मजेदार अंदाज में दूल्हे को रस्सी से बांधे दिख रहे हैं। दोनों वेडिंग आउटफिट में हैं वहीं बैकग्राउंड में बैंडबाजे वाला बारात का माहौल दिख रहा है। वहीं आगे बैठे दूल्हे को रस्सी से बांधकर मुंह बंद करके बैठाया हुआ है। 

2 दिन बाद सामने आ रहे ट्रेलर में परिणीति और सिद्धार्थ की इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तप्रदेश में हुई है। फिल्म को रियलस्टिक बनाने के लिए देहाती इलाके को ज्यादा शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। फिल्ममेकर प्रशांत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ और परिणीति की एक अलग प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है। 

हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा का एक अलग अवतार देखने को मिला था। 'जबरिया जोड़ी' के  पोस्टर  में परिणीति और सिद्धार्थ एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे थे। पोस्टर में दोनों स्टार्स के अलावा एक और शख्स दिखाई दे रहे हैं। जिसका किडनैप किया गया है।

ऐसी है जबरिया जोड़ी की कहानी

'जबरिया जोड़ी' की कहानी बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है। फिल्म में स‍िद्धार्थ एक ब‍िहारी ठग के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में परिणीति और सिद्धार्थ के अलावा अपारशक्ति खुराना और संजय मिश्रा भी हैं। अपारशक्ति खुराना फिल्म में परिणीति के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं संजय मिश्रा परिणीति के पिता रोल में हैं। 

सुपर-30 की वजह से बदली रिलीज डेट
'जबरिया जोड़ी' के रिलीज डेट बदली जा चुकी है। इसके पीछे का कारण ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रही। दरअसल ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 और 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट एक दिन थी। ऐसे में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी फिल्म के रिलीज डेट बदलकर 12 जुलाई से इसे 2 अगस्त को रिलीज करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:

अपने मैनेजर के बेबी शावर में पहुंची कैटरीना कैफ, शेयर की प्यारी सी फोटो

द कपिल शर्मा शो: आयुष्मान खुराना का खुलासा, बॉलीवुड के इस फेमस स्टार पर है क्रश

दबंग खान सलमान का अभी तक का सबसे हैरान कर देना वाला वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement