Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दबंग खान सलमान का अभी तक का सबसे हैरान कर देना वाला वीडियो वायरल

दबंग खान सलमान का अभी तक का सबसे हैरान कर देना वाला वीडियो वायरल

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jun 30, 2019 06:39 am IST, Updated : Jun 30, 2019 07:43 am IST

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब दबंग खान सलमान वीडियो या फोटो शेयर नहीं करते। हाल ही में सलमान ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में सलमान बंदर को प्लास्टिक की बोतल से पानी पिलाते नजर आ रहे हैं सिर्फ इतना ही नहीं जब सलमान बंदर को पानी या खाने को दे रहे हैं तब बंदर बहुत ही प्यार से उनकी तरफ बढ़ता है और जब वह अपना हाथ हटाते हैं तब गुस्सा होने लगता है। सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और देखते-देखते अभी तक इस वीडियो को 2 लाख 87 हजार 3सौ 45 लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि सलमान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है- 'सलमान ने लिखा है कि हमारा बजरंगी भाईजान प्लास्टिक की बोतल से पानी पीता है'।

सोशल मीडिया पर सलमान खान काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सलमान खान ने फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान से ज्यादा फोकस एक मासूम पर किया गया है।

दरअसल सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्ची मराठी और हिंदी में बोल रही है। 36 सेकेंड के इस वीडियो में एक बच्ची भारत की आजादी की कहानी बता रही है। बच्ची भगत सिंह से लेकर रानी लक्ष्मीबाई तक का नाम लेती नजर आ रही है। सलमान खान ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है- 'बच्चे बच्चे में भारत।'

वीडियो में सलमान खान लाल रंग के शॉर्ट्स और हरे रंग की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में हवा के चलते आवाज काफी साफ नहीं है लेकिन वीडियो के बीच में ही बच्ची कहती है- 'जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा वो भारत देश है मेरा।' बच्ची की बात खत्म होने के साथ ही सलमान खुद को रोक नहीं पाते हैं और ताली बजाने लगते हैं।  इस वीडियो पर फैंस के बहुत अच्छे रिएक्शन्स आ रहे हैं। सभी बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। वहीं तबू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ को भी दर्शकों ने पसंद किया।

बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दंबग 3 की शूटिंग जारी है। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाअल्लाह की घोषणा हो चुकी है। फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:

सचिन तेंदुलकर ने फिल्मी अंदाज में दी शाहरुख खान को बॉलीवुड में 

नेहा कक्कड़ ने अपने इस गाने पर किया बैली डांस, वायरल हुआ वीडयो

शो के बीच में कपिल शर्मा क्यों कृष्णा और कीकू के पीछे तलवार लेकर भागे, देखें वीडियो

'कबीर सिंह' देख कियारा आडवाणी का फैन हुआ अर्जुन रेड्डी का यह एक्टर, भेजा गिफ्ट 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement