1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबीर सिंह' देख कियारा आडवाणी का फैन हुआ अर्जुन रेड्डी का यह एक्टर, भेजा गिफ्ट

'कबीर सिंह' देख कियारा आडवाणी का फैन हुआ अर्जुन रेड्डी का यह एक्टर, भेजा गिफ्ट

 Published : Jun 29, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 06:59 pm IST

'कबीर सिंह' तेलगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा मेन लीड में नजर आए थे। उन्होंने कियारा आडवाणी तो एक स्पेशल गिफ्ट भेजा है।

Kiara Advani and Vijay Devarkonda- India TV Hindi
Kiara Advani and Vijay Devarkonda Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी(Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह(Kabir Singh) रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है। सभी को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। कबीर सिंह तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में मेन लीड में एक्टर विजय देवरकोंडा(Vijay Devarkonda) नजर आए थे। उन्हें कबीर सिंह में कियारा आडवाणी की एक्टिंग इतनी पसंद आई है कि उन्होंने कियारा को यह गिफ्ट भेज दिया है।

विजय देवरकोंडा ने कियारा को स्पेशल गिफ्ट देकर बधाई दी है। उन्होंने एक हैंड रिटेन नोट और फूल कियारा को भेजे हैं। कियारा ने अपने स्पेशल गिफ्ट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा को शुक्रिया बोला है।

विजय देवरकोंडा ने नोट में लिखा- कियारा कबीर सिंह के लि बधाई हो। सफलता को एंजॉय करो।

Screenshot of Kiara advani Instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Kiara advani Instagram story

आपको बता दें सभी को शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की एक्टिंग बेहद पसंद आई है। फिल्म अब तक 146.63 करोड़ कमा चुकी है। जल्द ही फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। शाहिद और कियारा की फिल्म 21 जून को रिलीज हुई थी।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

चारू असोपा और राजीव सेन यूरोप में हनीमून मनाने से पहले थाइलैंड में कर रहे Chill, देखें तस्वीरें

सोनम कपूर के साथ खूबसूरत में कोई एक्टर नहीं करना चाहता था काम, जानें क्या थी वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन