1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ ने अपने इस गाने पर किया बैली डांस, वायरल हुआ वीडयो

नेहा कक्कड़ ने अपने इस गाने पर किया बैली डांस, वायरल हुआ वीडयो

 Published : Jun 29, 2019 10:34 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 10:34 pm IST

नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने ही गाने पर बैली डांस करती नजर आ रही हैं।

Neha kakkar Dance video- India TV Hindi
Neha kakkar Dance video Image Source : INSTAGRAM

नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) अपने गानो के साथ डांस से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह कभी मस्ती करते हुए तो कभी गाना गाते हुए वीडियो शेयर करती हैं। मगर इस बार नेहा कक्कड़ ने अपने ही गाने पर बैली डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। नेहा के इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा अपने ही गाए गाने दिलबर पर बैली डांस करती नजर आ रही हैं। नेहा किसी शो में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब मैं अपने गाए गाने पर डांस करती हूं।

नेहा कक्कड़ की इस डांस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किए हैं। नेहा के भाई टोनी ने लिखा- तुम्हारी तरह कोई नहीं है नेहू.... करोड़ों में 1 हो। वहीं नेहा की बहन सोनूने लिखा- सिर्फ तुम यह कर सकती हो।

आपको बता दें नेहा कक्कड़ ने इन दिनों बॉलीवुड में धमाल मचाया हुआ है। उनका हर गाना सुपरहिट हो रहा है। वह कई पंजाबी गाने गा चुकी हैं।

Also Read:

सचिन तेंदुलकर ने फिल्मी अंदाज में दी शाहरुख खान को बॉलीवुड में 27 साल पूरे करने की बधाई

शो के बीच में कपिल शर्मा क्यों कृष्णा और कीकू के पीछे तलवार लेकर भागे, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन