1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने मैनेजर के बेबी शावर में पहुंची कैटरीना कैफ, शेयर की प्यारी सी फोटो

अपने मैनेजर के बेबी शावर में पहुंची कैटरीना कैफ, शेयर की प्यारी सी फोटो

 Published : Jun 30, 2019 07:06 am IST,  Updated : Jun 30, 2019 07:14 am IST

कैटरीना कैफ ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से प्यारी सी फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह अपनी मैनेजर के साथ नजर आ रही है।

Katrina kaif- India TV Hindi
Katrina kaif

कैटरीना कैफ ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से प्यारी सी फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह अपनी मैनेजर के साथ नजर आ रही है। दरअसल बात यह है कि हाल ही में कैटरीना अपनी मैनेजर के बेबी शावर में पहुंची थी। इस फोटो को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि कैट कैसे अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपने आसपास के लोगों के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ एक्टर अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस करती नजर आएंगी। हालांकि इस गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इससे जुड़ी कुछ फोटो कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। शूटिंग के बाद कैटरीना कैफ ने मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। फोटो में दोनों ने बाथ-टॉवल लपेटा हुआ है, जिसे देखकर लग रहा है मानो दोनो अभी शूटिंग करके वापस आई हैं। 

इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैटरीना कैफ ने लिखा 'काफी समय बाद मैं और मेरी मम्मी साथ में।'  बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के कैप्शन से लगता है कि वह फराह खान को 'मम्मी' कहकर बुलाती हैं। कैटरीना कैफ की इस फोटो पर खुद फराह खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। फराह खान ने कैटरीना कैफ की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा 'मेरी कैट सबसे बेस्ट है, इसमें कोई नखरा नहीं है।' इस फोटो में कैटरीना कैफ का लुक भी काफी शानदार लग रहा है। गीले बालों में सिंपल मेकअप के साथ कैटरीना कैफ बहुत स्टनिंग दिखाई दे रही हैं। 

इससे पहले कैटरीना कैफ ने एक और फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की थी। यह फोटो भी 'टिप-टिप बरसा पानी' की शूटिंग के दौरान की फोटो है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही थीं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ फिल्म मोहरा के सुपरहिट गाने टिप-टिप बरसा पानी को रिमेक कर रहे हैं। 90s के समय आए उस गाने में दर्शकों ने रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को खूब पसंद किया था। लेकिन अब देखना यह है कि गाने के रीमेक से अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ वही केमेस्ट्री दिखा पाएंगे, जो गाने में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की नजर आई थी। हालांकि कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी पहले भी सिनेमा में धमाल मचा चुकी है। फिल्म दे दना दन के रोमांटिक गाने 'गले लग जा' में दोनों का डांस देखने लायक था। 

बता दें कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की यह फिल्म 27 मार्च 2020 तक सिनेमाघरों में दिखाई देगी।

 

ये भी पढ़ें:

सचिन तेंदुलकर ने फिल्मी अंदाज में दी शाहरुख खान को बॉलीवुड में 

नेहा कक्कड़ ने अपने इस गाने पर किया बैली डांस, वायरल हुआ वीडयो

शो के बीच में कपिल शर्मा क्यों कृष्णा और कीकू के पीछे तलवार लेकर भागे, देखें वीडियो

'कबीर सिंह' देख कियारा आडवाणी का फैन हुआ अर्जुन रेड्डी का यह एक्टर, भेजा गिफ्ट 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन