1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saand Ki Aankh Teaser: दंबग दादी के अवतार में नजर आईं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर, टीज़र हुआ आउट

Saand Ki Aankh Teaser: दंबग दादी के अवतार में नजर आईं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर, टीज़र हुआ आउट

 Published : Jul 11, 2019 12:38 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 12:38 pm IST

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' का टीज़र रिलीज हो गया है। फिल्म में तापसी और भूमि शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

Saandh ki aankh teaser out- India TV Hindi
Saandh ki aankh teaser out Image Source : INSTAGRAM

तापसी पन्नू(Taapsee pannu) और भूमि पेडनेकर (Bhumi pednekar) की फिल्म सांड की आंख(Saand ki Aankh) का टीज़र रिलीज हो गया है। फिल्म में तापसी और भूमि शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म बागपत की शूटर दादी की सच्ची कहानी है।

टीज़र की शुरुआत एक बच्ची की आवाज से शुरू होती है। जो अपनी दादियों की कहानी सुनाती है। इसके बाद चंद्रो और प्रकाशी की शॉर्प शूटर बनने की कहानी की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। जिसमें शूट करते समय तापसी और भूमि कहती हैं मुझे चिड़िया की आंख नहीं दिखती। मुझे तो सांड की आंख नजर आती हैं।

तापसी पन्नू ने सांड की आंख का टीज़र शेयर करते हुए लिखा- यो तो बस सुरुआत है, क्यूँकि तन बुड्ढा होवे है मन बुड्ढा ना होवै ...

टीज़र से एक दिन पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

अनुराग कश्यप और निधि परमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है वहीं फिल्म को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है। तुषार ने 'मैं तेरा हीरो' और 'एक विलेन' की कहानी लिखी थी। फिल्म में प्रकाश झा और विक्की काडियन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

'सांड की आंख' के सेट से भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू ने शेयर की तस्वीरें, गांव की दिखी झलक

मैं देशद्रोहियों के साथ नहीं', कंगना रनौत ने वीडियो किया जारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन