1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. फिल्मों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज प्रोड्यूस करेंगे शाहरुख और अनुष्का

फिल्मों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज प्रोड्यूस करेंगे शाहरुख और अनुष्का

 Published : Jul 16, 2019 11:36 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 11:36 pm IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही प्रोडक्शन के क्षेत्र में किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

शाहरुख खान और अनुष्का...- India TV Hindi
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही प्रोडक्शन के क्षेत्र में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। शाहरुख या अनुष्का ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि है लेकिन नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि जल्द ही वह शाहरुख की कंपनी रेड चीलीज के साथ 'बेताल' शो शुरु करने जा रहे हैं वहीं अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्नेश शर्मा की कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स कार्यकारी निर्माता के रूप में माई वेब सीरीज से जुड़ेगी।

अनुष्का शर्मा ने बताया- मैं नेटफ्लिक्स के साथ दूसरी बार काम करने जा रही हूं। इससे पहले मैंने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बाबुल का निर्माण किया था। हम अपनी कंपनी के तहत उन शोज का निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं, जो समाज के मिथ को तोड़ेंगे। माई में एक 47 साल मां और पत्नी की कहानी बताई जाएगी।

वहीं शाहरुख खान के शो बेताल की बात करें तो ये एक गांव की कहानी होगी। जहां ब्रिटिश सेना के अंग्रेज अफसर का भूत वहां भटकता हुआ आ जाता है। उसके साथ उसकी पूरी सेना भूतों के रूप में वहां पहुंच जाती है। इसके बाद ये भूतों की जमात गांव वालों को परेशान करती है। ये एक हॉरर कॉमेडी सीरीज होगी।

इन दो शोज के अलावा नेटफ्लिक्स मसाबा लेकर आ रहा है। ये शो फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की लाइफ और उनके फैशन हाउस की कहानी बताएगा। इसमें नीना गुप्ता भी नजर आएंगीं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स बॉम्बे बेगम्स और मैस्सी जैसे शोज लेकर आ रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन