A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने गिटार बजाते हुए वीडियो किया शेयर, कनाडा में मना रहे हैं वेकेशन

कपिल शर्मा ने गिटार बजाते हुए वीडियो किया शेयर, कनाडा में मना रहे हैं वेकेशन

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।

Kapil sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Kapil sharma

कपिल शर्मा (kapil sharma) इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडियन हैं। वह अपने कॉमेडी शो से सभी को हंसाते रहते हैं। कपिल शर्मा को हमेशा टीआरपी की लिस्ट में शामिल रहता है। शो से थोड़ा सा समय निकालकर कपिल इन दिनों बेबीमून मनाने के लिए कनाडा गए हुए हैं। जहां वह पत्नी गिन्नी के खूब मस्ती कर रहे हैं। कनाडा की फोटोज और वीडियो कपिल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार कपिल ने गिटार बजाते हुए एक वीडियो शेयर की है।

शेयर की हुए वीडियो कपिल शर्मा बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं साथ ही गिटार बजा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- यह ट्यून नहीं है, लेकिन फिर भी इस टोन से प्यार है।

कपिल शर्मा आगामी फिल्म 'द एंग्री बर्ड मूवी 2' के हिंदी वर्जन में रेड के किरदार को अपनी आवाज दी है। 'द एंग्री बर्ड' फिल्म एक लोकप्रिय खेल के इसी नाम पर आधारित है। कपिल के साथ इस फिल्म में कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह ने आवाज दी है।

आपको बता दें कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी पंजाब में हुई थी। जिसके बाद कपिल ने मुंबई आकर वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था। कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन में रौनक लगा दी थी।

Also Read:

Nach Baliye 9: सलमान खान के शो से बाहर हुए विंदू दारा सिंह और उनकी पत्नी डीना उमारोवा

एकता कपूर की तरह नहीं बल्कि ऐसा दिखता है उनका बेटा, मोना सिंह ने वीडियो में बताया