1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: सलमान खान के शो से बाहर हुए विंदू दारा सिंह और उनकी पत्नी डीना उमारोवा

Nach Baliye 9: सलमान खान के शो से बाहर हुए विंदू दारा सिंह और उनकी पत्नी डीना उमारोवा

 Published : Aug 07, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 03:44 pm IST

नच बलिए 9 से विंदू दारा सिंह और उनकी पत्नी डीना उमारोवा ने अलविदा कह दिया है। दोनों शो से एलिमिनेट हो गए हैं।

Vindu Dara Singh and Dina umarova- India TV Hindi
Vindu Dara Singh and Dina umarova

सलमान खान का डांस रिएलिटी शो नच बलिए 9 इन दिनों टीआरपी चार्ट में अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस सीजन में एक्स कपल्स का ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दूसरे हफ्ते में रोशेल और कीथ के बाद इस हफ्ते ये जोड़ी शो को छोड़कर जाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते शो को विंदू दारा सिंह(Vindu Dara Singh) और उनकी पत्नी डीना उमारोवा शो को अलविदा कहने वाले हैं।

शो में काफी यंग जोड़ियां हैं जो अपनी एनर्जी और डांस मूव्स से सभी का दिल जीत रही हैं। विंदू और डीना ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया के हिट गाने तम्मा-तम्मा पर डांस किया था। जिसके बाद उन्हें काफी कम नंबर मिले थे। जो के जज रवीना टंडन और अहमद खान ने इस कपल को अपनी एनर्जी और डांसिंग स्किल पर काम करने की सलाह दी है।

इस हफ्ते विंदू और डीना के साथ उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा फिर से डेंजर जोन में होने वाले हैं। जिसके बाद विंदू दारा सिंह और डीना उमारोवा शो से बाहर हो जाएंगे।

नच बलिए के आने वाले एपिसोड में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्टस के मुताबिक जो कपल नच बलिए 9 जीतेगा उसे सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 के गाने में डांस करने का मौका मिलेगा साथ ही 50 लाख रुपये।

Also Read:

WOW! 'नच बलिए 9' में जीतने वाले को मिलेगा सलमान खान की 'दबंग 3' में काम करने का मौका

'द कपिल शर्मा शो' के बच्चा यादव aka कीकू शारदा पर लगा 50.70 लाख की ठगी का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन