एकता कपूर का सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय है। पार्थ और एरिका की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।
Image Source : INSTAGRAMErica Fernandes
मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की 2' में प्रेरणा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती-फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। एरिका ने हाल ही में पूल साइड की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लुक में दिखाई दे रही हैं।
प्रेरणा पूल के किनारे चिल मूड में नज़र आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का मोनोकनी पहना है, जो उन पर काफी जंच रहा है।
एरिका ने पूल के अंदर भी खूब फोटोज क्लिक कराई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी के पास कोई रिमोट नहीं है... उठो और खुद से बदलो।' उनकी फोटोज को सोशल मीडिया पर लोग खूब लाइक्स कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले एरिका अपने ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में थीं। जी हां, #KZK2 में अनुराग का रोल निभाने वाले पार्थ समथान संग उनके रिलेशनशिप की खबरें बहुत पहले से आ रही थीं, लेकिन फिर रिपोर्ट्स आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।
फिलहाल, हाल ही में पार्थ और एरिका एक साथ 'नच बलिए 9' के सेट पर डांस करते नज़र आए। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे की फोटोज पर कमेंट्स भी करते रहते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबर कितनी सच है, ये तो उन्हें ही पता होगा। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की।